फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Got rid of hassle of paying for railway tickets, digital QR code scan facility started at the station.

Damoh News: रेल टिकट के लिए चिल्लर की झंझट से मिला छुटकारा, स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल क्यूआर कोड स्कैन सुविधा

Fri, 02 Aug 2024 05:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन डिजीटल क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा शुरू कर दी है। इससे अब यात्रियों को चिल्लर की झंझट से छुटकारा मिलने लगेगा। साथ ही कैश न होने पर भी अब आपको रेल टिकट उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
Damoh Got rid of hassle of paying for railway tickets, digital QR code scan facility started at the station.
दमोह रेलवे स्टेशन

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन डिजिटल क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा शुरू कर दी है। इससे अब यात्रियों को चिल्लर की झंझट से छुटकारा मिलने लगेगा। साथ ही कैश न होने पर भी अब आपको रेल टिकट उपलब्ध हो जाएगी। रेलवे द्वारा स्टेशन के टिकट काउंटर पर यह सुविधा एक सप्ताह पहले दमोह के अलावा अन्य छोटे स्टेशन पर भी शुरू की गई है।
विज्ञापन


इस तरह समझिए
जब आप काउंटर पर टिकट लेने जाएंगे तो अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही ऑनलाइन पेमेंट हो जाएगा। इससे टिकट लेने के दौरान चिल्लर पैसों को लेकर होने वाली नोकझोंक भी नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दमोह रेलवे स्टेशन के अलावा पथरिया, असलाना, बांदकपुर, घटेरा, सगौनी सहित अन्य सभी छोटे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि यह सुविधा केवल एक काउंटर पर शुरू हुई है। बाकी काउंटर पर नकद राशि से ही टिकट मिल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि टिकट काउंटर पर आए दिन चिल्लर को लेकर यात्रियों व रेलवे क्लर्क के बीच बहस हो जाती थी। इससे यात्रियों को बाहर से चिल्लर लाने के बाद ही टिकट देने की बात कही जाती थी। तो कई बार टिकट का प्रिंट निकलने के बाद भी चिल्लर नहीं होने पर आमजन को कुछ पैसे छोड़ने पड़ते थे, लेकिन अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही जितनी राशि की टिकट होगी, उसका भुगतान तत्काल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह रेलवे स्टेशन पर एक टिकट काउंटर पर यह सुविधा शुरू हो गई है। इसमें एक डिजिटल क्यूआर स्कैन को सीधे कम्प्यूटर से जोड़ा गया है। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि यात्रियों को जिस स्टेशन का टिकट चाहिए है, वह स्थान बताना होगा। इसके बाद टिकट क्लर्क आपको अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहेगा। स्कैन होते ही आपके मोबाइल पर टिकट की राशि दिखने लगेगी। जिसका भुगतान करते ही आपकी टिकट मिल जाएगी। ऑनलाइन भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।


पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के पीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर रेल मंडल के अधिकांश छोटे-बड़े स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्री अब अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। नकद भुगतान की भी सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed