फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Farmers worried about fertilizer, There is a queue in the double locked warehouse since morning

Damoh News: खाद के लिए परेशान किसान, डबल लॉक गोदाम में सुबह से लग रही लाइन, निजी केंद्र पर नहीं लगी रेट लिस्ट

Thu, 14 Nov 2024 08:48 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 08:48 PM IST
सार

दमोह जिले में किसान खाद के लिए लाइन में लगने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। अधिकृत दुकानों पर भी खाद नहीं मिल रही, और कई जगह अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं। प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है, परंतु वे भी अनुपस्थित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Damoh Farmers worried about fertilizer, There is a queue in the double locked warehouse since morning
खाद लेने लगी किसानों की लाइन

विस्तार

दमोह जिले में किसान इस समय खाद लेने के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। तेंदूखेड़ा ब्लॉक में डबल लॉक गोदाम के अलावा कई निजी दुकानदार भी हैं जो खाद बिक्री के लिए अधिकृत हैं, लेकिन इनके पास भी किसानों को खाद नहीं मिल रही। कुछ दुकानदार किसानों से अतिरिक्त रुपए ले रहे हैं, और दुकान पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है। डबल लॉक गोदाम में भी कम काउंटर होने के कारण किसानों को खाद लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी के रूप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियुक्त किया है, लेकिन ये अधिकारी गायब रहते हैं।

2400 बोरी पहुंचा डीएपी
किसानों की पहली पसंद डीएपी खाद है, जो कुछ समय से उपलब्ध नहीं थी। गुरुवार को तेंदूखेड़ा डबल लॉक में 2400 बोरी डीएपी खाद पहुंची, जिसे लेने बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। उसी समय तेंदूखेड़ा के एसडीएम भी पहुंचे। उन्होंने पटवारी और पुलिस की ड्यूटी यहां लगाई, लेकिन दोपहर बाद न तो ग्रामीण कृषि अधिकारी डबल लॉक में मिले और न ही निजी दुकानों पर। जब डबल लॉक से ग्रामीण कृषि अधिकारियों की जानकारी ली गई, तो मौजूद किसानों ने बताया कि एक अधिकारी आए थे, जिन्होंने अपनी फोटो खींची और वापस चले गए। बाद में उन निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर जानकारी ली गई, जहां ग्रामीण विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वहां भी कोई मौजूद नहीं था। जानकारी लेने पर पता चला कि ड्यूटी के दौरान किसान बीज लेने आए थे, इसलिए सभी ग्रामीण विस्तार अधिकारी कृषि कार्यालय में थे।

विज्ञापन

तेंदूखेड़ा में यूरिया और डीएपी खाद के लिए आधा दर्जन दुकानदार अधिकृत हैं, जो खाद बिक्री के लिए पंजीकृत हैं। दुकानदारों से पूछने पर पता चला कि उनका स्टॉक खत्म हो चुका है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने किस किसानों को खाद बेची और उसका दाम क्या था। जिन दुकानों को अधिकृत किया गया है, वहां आज तक खाद विक्रय का बोर्ड नहीं लगा है और न ही बिक्री होने वाली खाद के रेट की जानकारी लिखी गई है। जबकि इन्हें भी वही सभी नियमों का पालन करना था जो डबल लॉक गोदाम में किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कृषि अधिकारी जीपी बेन का कहना है कि सभी ग्रामीण विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी गुरुवार को डबल लॉक में लगाई गई थी। मैं जानकारी लेता हूं कि वे ड्यूटी के दौरान कहां थे। निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर जानकारी लिखवाने के निर्देश दिए जाएंगे। तेंदूखेड़ा एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि व्यवस्थाओं में पटवारी और पुलिस को लगाया गया है। नोडल अधिकारी कौन-कौन हैं और उनकी ड्यूटी कहां लगी है, इसकी जानकारी ली जाएगी। निजी दुकानों पर शायद स्टॉक नहीं है और दुकानदारों को बोर्ड लगाने व बिक्री रेट लिखवाने के निर्देश कृषि विभाग को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed