{"_id":"6707aa964c88c38ef40d5e75","slug":"damoh-even-after-20-days-no-trace-of-half-burnt-womans-body-was-found-post-mortem-was-done-in-sagar-damoh-news-c-1-1-noi1223-2199932-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: 20 दिन बाद भी नहीं लगा अधजली महिला के शव का सुराग, सागर में हुआ था पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: 20 दिन बाद भी नहीं लगा अधजली महिला के शव का सुराग, सागर में हुआ था पोस्टमॉर्टम
Thu, 10 Oct 2024 05:22 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:22 PM IST
सार
कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी ने बताया, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने मेडिकल कालेज सागर भेजा था। उसके बाद दमोह लाकर उसे दफना दिया। जांच चल रही है, लेकिन अभी तक अज्ञात शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत पटेरा मार्ग पर पटपरा नाले की टेक के ऊपर 21 सितंबर को एक महिला का अधजला शव मिला था। 20 दिन बीतने के बाद अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। जबकि यह बात तय हो गई थी कि महिला के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
कुम्हारी पुलिस ने अधजले शव का पोस्टमॉर्टम सागर मेडिकल कॉलेज से कराया था और आसपास के थानों में गुमशुदगी भी पता की गई। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई। बता दें कि कुम्हारी थाना के पड़वा के जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था।राहगीरों द्वारा जब देखा तो सूचना कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी को दी। वह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल शुरू की और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
महिला के केवल पैर सुरक्षित बचे थे। बाकी शरीर का पूरा हिस्सा बुरी तरह से जल चुका था। उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे गुदने के निशान मिले थे। वहीं, शव के पास तेल की कुप्पी पड़ी थी। अज्ञात महिला का शव देखकर उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही थी और एक पैर में बिछिया पहने होने से महिला शादीशुदा भी प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन
कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी ने बताया, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने मेडिकल कॉलेज सागर भेजा था। उसके बाद दमोह लाकर उसे दफना दिया। जांच चल रही है, लेकिन अभी तक अज्ञात शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई।
