फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Electricity poles were not installed in the village and meters were installed

देख लो सरकार! जिस गांव में बिजली के खंभे ही नहीं लगे, वहां घरों में मीटर लगा दिए गए, एक बार बिल भी आ गया

Tue, 12 Sep 2023 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 05:04 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। हटा ब्लाक अंतर्गत आने वाले चार गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची, लेकिन वहां के ग्रामीणों को बिजली के मीटर थमा दिए गए। ग्रामीण अपने हाथों में मीटर लिए खड़े हैं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा की वह इसका करेंगे क्या।

विज्ञापन
Damoh Electricity poles were not installed in the village and meters were installed
बिजली मीटर लेकर खड़ी हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में हटा अनुविभाग के आदिवासी बाहुल्य के चार गांव आज भी बिजली के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। भले ही जगह-जगह विकास यात्रा निकाली गई, लेकिन यह गांव  विकास से कोसों दूर है।

विज्ञापन


बता दें हटा तहसील के सूरजपूरा, डोंगरपुरा, मनकपुरा और कुंवरपुरा गांव में आजादी के बाद से आज तक बिजली सप्लाई लाइन नहीं पहुंची है। यहां के लोग कई साल से गांव को बिजली से जोड़ने की मांग हर स्तर पर करते आ रहे हैं। बिजली विभाग ने भी इन ग्रामीणों से मजाक कर दिया। गांव में न तो बिजली के पोल लगाए गए, न ही बिजली सप्लाई लाइन तार बिछाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के परिवार के मुखिया के आधार कार्डो का संग्रह कर लिया और कहा कि जल्द ही आपके घर बिजली लगा दी जाएगी। इसके बाद बिजली विहीन इन परिवारों के लिए बिजली के मीटर भी थमा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कुशाल, केशु और नरेश भील ने बताया कि गांव में न पोल, न तार, न कनेक्शन सिर्फ बिजली मीटर दे दिए, यह समझ में नहीं आ रहा है। एक बार तो बिजली के बिल भी आ गए थे, जब गांव वालों ने कहा बिजली कहां है तो तत्काल बिल वापस ले लिए गए। इस संबंध में बिजली कंपनी के ई एमके चौधरी से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed