फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Dispute between two groups during Congress protest chairs thrown and abuses hurled

Damoh News: कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में विवाद, फेंकी कुर्सियां और कहे अपशब्द

Thu, 05 Sep 2024 11:16 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नचंद जैन का कहना है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के दो पक्षों में कुछ मनमुटाव चल रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद को शांत कराया गया है।

विज्ञापन
Damoh News Dispute between two groups during Congress protest chairs thrown and abuses hurled
कुर्सी फेंकते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला कांग्रेस के द्वारा बस स्टैंड पर किसानों के समर्थन में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर कुर्सियां फेंकी गई। साथ ही एक दूसरे को गालियां दी गई। यह विवाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी की नियुक्ति को लेकर है, जिस पर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार दोपहर जब धरना स्थल पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा कुर्सियां फेंकी गई और गालियां दी गई। तब वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा इस मामले को शांत कराया गया। कांग्रेस के द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य का रेट बढ़ाने और किसानों को दिए जा रहे बड़े बिजली बिल को लेकर बस स्टैंड पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। 
विज्ञापन


किसानों के समर्थन में अपनी मांग रखी गई थी। कांग्रेस नेता किसानों को हो रही परेशानी को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी जैसे ही धरना स्थल पर पहुंचे तो उनका विवाद कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं से हो गया और कांग्रेस नेताओं ने दृगपाल सिंह लोधी व उसके साथियों के ऊपर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया और गालियां देते हुए धरना स्थल से बाहर निकल आए। विवाद की स्थिति बनी तो युवा कांग्रेस अध्यक्ष वहां से चले गए इसके बाद अन्य कांग्रेसी नेताओं के द्वारा विवाद को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रफीक खान ने कहा कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर दृगपाल सिंह लोधी की नियुक्ति की गई है, वह उसका विरोध करते हैं। क्योंकि यह व्यक्ति कांग्रेस की विचारधारा का नहीं है। विधानसभा चुनाव भी उसने लड़ा था, जिसे कुछ ही वोट मिले थे। इसका कोई जनाधार नहीं है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी इसके द्वारा पैसों का लेनदेन किया गया था। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी अपशब्द कहे थे, जिस व्यक्ति का सभी लोग विरोध कर रहे हैं, उसे जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने भोपाल में जाकर भी इसका विरोध किया था और जिले में भी इसका विरोध जता रहे हैं। जब तक इस नियुक्ति का निवारण नहीं हो जाता वह विरोध करेंगे। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्नचंद जैन का कहना है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के दो पक्षों में कुछ मनमुटाव चल रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद को शांत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed