फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The director of Aadharshila Sansthan who was going to America was stopped by the police at the airport

Damoh: अमेरिका जा रहे आधारशिला संस्थान के संचालक को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, मानव तस्करी का मामला है दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 09:30 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 09:30 AM IST
सार

MP: दमोह के आधारशिला संस्थान के संचालक डॉ. अजय लाल को सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने अमेरिका जाने से रोक दिया है। डॉक्टर लाल के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
The director of Aadharshila Sansthan who was going to America was stopped by the police at the airport
चार दिन पहले परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

विस्तार

दमोह के आधारशिला संस्थान के संचालक डॉ. अजय लाल को सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने अमेरिका जाने से रोक दिया है। डॉक्टर लाल के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। बीती रात लाल विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जहां से पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस लौटा दिया। बता दें कि डॉक्टर अजय लाल की गिरफ्तारी पर जबलपुर हाईकोर्ट से 13 अगस्त तक रोक लगी है। इस बीच वे विदेश जाने की तैयारी में थे, लेकिन लुकआउट नोटिस के चलते उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन


दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि डॉ अजय लाल सोमवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका जाने के लिए निकले थे, लेकिन एयरपोर्ट पर पूछताछ के दौरान लुकआउट नोटिस होने के चलते उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया गया और वापस लौटा दिया। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप में अजय लाल के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज है।
विज्ञापन


इसकी सुनवाई 13 अगस्त को जबलपुर हाईकोर्ट में है। गंभीर धाराओं के चलते जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता। तब तक ऐसे आरोपियों को विदेश जाने से रोकना पुलिस का प्रथम दायित्व है। एसपी के मुताबिक कार्यालय से इमीग्रेशन डिपार्टमेंट को मेल के द्वारा सूचित किया गया था। कि ऐसे किसी व्यक्ति को विदेश ना जाने दिया जाए। जिसके परिपालन में यह कार्रवाई की गई है। बता दें सात दिन पहले जब पुलिस ने मामला दर्ज किया था और अजय लाल को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो अजय लाल गायब हो गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed