फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: District administration's action against demolition of illegal bone warehouse in Kasai Mandi at 7 am

Damoh: कसाई मंडी में अवैध हड्डी गोदाम ढहाने सुबह सात बजे जिला प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस देख लोगों में हड़कंप

Mon, 15 Jan 2024 12:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

Illegal Bone Warehouse Demolished: दमोह की कसाई मंडी स्थित अवैध हड्डी गोदाम तोड़ने के लिए तड़के सुबह जिला प्रशासन और पुलिस बल ने कार्रवाई की। भारी तादाद में पुलिस बल देख लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि एएसपी ने इस कार्रवाई के बारे में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Damoh: District administration's action against demolition of illegal bone warehouse in Kasai Mandi at 7 am
हड्डी गोदाम को पुलिस प्रशासन ने किया जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह शहर की कसाई मंडी में अवैध हड्डी गोदाम तोड़ने के लिए तड़के सुबह सात बजे जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। उस समय लोग सो रहे थे, लेकिन अचानक पुलिस और जेसीबी को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के आसपास के थानों से करीब आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस बल बुलाया गया था। सोमवार सुबह सात बजे की गई इस कार्रवाई को इतने बड़े रूप में दिखाने का प्रयास किया गया, जैसे किसी रेड जोन क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई करने के लिए पहुंची हो। इतना ही नहीं पुलिस के अलावा नगर पालिका और प्रशासनिक अमला भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद था।
विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ दिनों से हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता दमोह की कसाई मंडी में गो हत्या का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध प्रदर्शन के चलते कोतवाली टीआई को भी हटाकर देहात थाना का प्रभार दिया गया है। वहीं, देहात थाना टीआई आनंद सिंह को कोतवाली में पदस्थ किया गया है। इसके बाद भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। अब अपनी छवि को बेहतर करने के लिए दमोह पुलिस कसाई मंडी में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भारी तादाद में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका का अमला जेसीबी लेकर कसाई मंडी क्षेत्र में पहुंचा। फिर यहां पर एक हड्डी गोदाम को जमींदोज किया गया। कार्रवाई बहुत छोटी थी, लेकिन इसे एक बड़ी कार्रवाई के रूप में दिखाने का प्रयास किया गया है। कार्रवाई करने के बाद पुलिस के वाहन हूटर बजाते हुए निकले।


एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने कहा कि फिलहाल नगर पालिका के नोटिस जारी होने के बाद हड्डी गोदाम को धराशायी किया गया है। बूचड़खाने हटाने की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह अभी कोई जानकारी नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed