फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Cousin brother and sister drank pesticide over land dispute in Damoh

Damoh: जमीनी विवाद पर चचेरे भाई-बहन ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर; हिंडोरिया के जुझार गांव का मामला

Mon, 03 Feb 2025 09:36 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

जुझार गांव में चचेरे भाई, बहन ने जमीनी विवाद में रविवार दोपहर कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करा रहे।

विज्ञापन
Cousin brother and sister drank pesticide over land dispute in Damoh
इलाजरत भाई बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर चौकी अंतर्गत जुझार गांव में चचेरे भाई, बहन ने जमीनी विवाद में रविवार दोपहर कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करा रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनीता पति धन सिंह 45 एवं मोहन पिता इमरत लोधी 35 ने कीटनाशक पी लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। पीड़िता अनीता ने बताया कि मोहन मेरे बड़े पिता का बेटा है, मैं अपने मायके में ही रहती हूं। घर के पास एक बाड़ा है, जिसे खरीदने की बात चल रही थी। मुझे बाड़े की जमीन खरीदने लोगों ने कहा बाद में पता चला कि मोहन बाड़ा खरीद रहा है और उसने बयाना भी दे दिया है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में चर्चा चल रही थी, लेकिन मोहन ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिससे विवाद बढ़ गया तो मैंने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उसने भी कीटनाशक पी लिया। हालांकि परिजन घटना को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और पुलिस में भी किसी तरह की शिकायत नहीं करने की बात बोल रहे हैं। बांदकपुर चौकी प्रभारी बलवंत सिंह हजारी का कहना है कि घरेलू विवाद सामने आ रहा है, पुलिस चौकी में अब तक ऐसा मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर के सेवन से युवती की मौत
दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनगंज निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आस्था 19 पिता सतीश गुप्ता ने जहर का सेवन कर लिया था जिससे मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed