फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Conductor fell from moving bus, died in district hospital

Damoh News: चलती बस से गिरे कंडक्टर की मौत, मजदूरों को लेकर बिहार जा रही थी बस

Thu, 24 Oct 2024 08:29 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 08:29 AM IST
सार

बस में सवार मजदूर भूख से इधर-उधर भटक रहे थे, जिन्हें कलेक्टर के सहयोग से भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद सभी को बिहार के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Damoh Conductor fell from moving bus, died in district hospital
मृतक कंडक्टर और भोजन करते मजदूर

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनू फाटक के समीप बिहार जा रही एक यात्री बस के कंडक्टर की गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद कंडक्टर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान बस में सवार मजदूर भूख से इधर-उधर भटक रहे थे, जिन्हें कलेक्टर के सहयोग से भोजन उपलब्ध कराया गया और फिर बुधवार दोपहर उन्हें बिहार के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुजरात से बिहार मजदूरों को लेकर जा रही स्लीपर बस (क्रमांक एआर 01 एस 9905) बुधवार सुबह दमोह के हिंडोरिया थाना अंतर्गत गुंजी तिराहा और आनू फाटक के पास पहुंची। इसी दौरान, बस के गेट पर खड़ा कंडक्टर किशन (पिता अतुल भाई जयसवाल, उम्र 32, निवासी जैतपुर, जिला राजकोट, गुजरात) अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में बस चालक ने कंडक्टर को बस में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया और बस में सवार मजदूर इधर-उधर घूमने लगे।

विज्ञापन

बुधवार सुबह कंडक्टर का पोस्टमार्टम किया जाना था। पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण बस में सवार मजदूर भूखे होकर कोतवाली के पास घूमने लगे। इसकी सूचना समाजसेवियों ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को दी। कलेक्टर ने तुरंत मजदूरों के लिए भोजन का प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके बाद, सभी मजदूरों को रानी दमयंती संग्रहालय परिसर में बैठाकर भोजन कराया गया और फिर बस को बिहार के लिए रवाना किया गया। वहीं, कंडक्टर के शव को एंबुलेंस से गुजरात भेजा गया। भोजन का प्रबंध करने में मोंटी रैकवार, पुरातत्व विभाग से सुरेंद्र चौरसिया, और पुलिस विभाग से केके द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed