फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Aunt attacked with knife for protesting against molestation of niece

Damoh News: भांजी से छेड़छाड़ का मामी ने किया विरोध, बदमाश ने कर दिया चाकू से हमला

Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी मामी पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। मामी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के पिता का देहांत हो चुका है। वह मामा-मामी के साथ रहती है। 

विज्ञापन
Damoh Aunt attacked with knife for protesting against molestation of niece
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुरा इलाके में बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी मामी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेंद्र लगातार युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। गुरुवार को उसने मामी के सामने भी इस तरह की हरकत की, और जब मामी ने इसका विरोध किया, तो उसने उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है, इसलिए उसकी देखभाल की जिम्मेदारी मामा और मामी पर है। घटना के समय युवती की मां काम पर गई हुई थी, और इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। मामी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल महिला के बयान के आधार पर आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed