फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Audio of public teacher asking for money in the name of investigation went viral

Damoh: जांच के नाम पर जनशिक्षक का रुपए मांगते ऑडियो वायरल, शिक्षक से बोला-पैसा भिजओ नहीं तीन दिन का वेतन कटेगा

Wed, 09 Oct 2024 04:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 04:07 PM IST
सार

जन शिक्षा केंद्र में जांच के नाम पर शिक्षकों से रुपए का लेन देन किया जा रहा है। यहां के जन शिक्षक पहले स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और अनुपस्थित शिक्षकों को सस्पेंड कराने और वेतन कटवाने का प्रतिवेदन बनाकर उनसे वसूली करते हैं।

विज्ञापन
Damoh Audio of public teacher asking for money in the name of investigation went viral
बीआरसी कार्यालय पटेरा

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के अंतर्गत पटेरिया में प्रभारी जनशिक्षक शरद त्रिपाठी का जांच के नाम पर रुपए मांगते ऑडियो वायरल हुआ है। जनशिक्षक एक शिक्षक को तीन दिन का वेतन कटवाने की धमकी देते हुए पैसे मांग रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जनशिक्षक को हटा दिया है।
विज्ञापन


जन शिक्षा केंद्र में जांच के नाम पर शिक्षकों से रुपए का लेन देन किया जा रहा है। यहां के जन शिक्षक पहले स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और अनुपस्थित शिक्षकों को सस्पेंड कराने और वेतन कटवाने का प्रतिवेदन बनाकर उनसे वसूली करते हैं। न तो यह प्रतिवेदन जिला मुख्यालय पर जाता है और न ही इसे समीक्षा में शामिल किया जाता है। इसी तरह का मामला जनशिक्ष केंद्र पटैरिया का सामने आया है। यहां पर एक प्रभारी जनशिक्षक ने पहले ग्वारी टोला प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया, फिर अनुपस्थित शिक्षक को फोन लगाकर उससे रुपए मांगे। नहीं देने पर जांच का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजने की धमकी दी। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रताड़ित शिक्षक जन शिक्षा केंद्र पटैरिया के स्कूल  ग्वारी टोला में पदस्थ दशरथ चांदपुरिया और फोन लगाकर रुपए मांगने वाले प्रभारी जनशिक्षक शरद त्रिपाठी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद डीपीसी मुकेश द्विवेदी का कहना है कि जन शिक्षक को पद से हटाकर उन्हें उनके मूल पद पर भेजा गया है। संबंधित शिक्षक ने भी कोई आवेदन नहीं दिया है। वह ऑडियो वायरल मामले में कोई कार्रवाई करना नहीं चाहता है। हम इस मामले की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच यह हुई बातचीत
प्रभारी जनशिक्षक ने फोन लगाकर पूछा कि काम हो गया?। शिक्षक ने कहा सर कल हो जाएगा। प्रभारी जनशिक्षक ने पूछा ऐसा क्यों तो शिक्षक ने बताया खाते में होल्ड लगा है। प्रभारी जनशिक्षक बोला रोज-रोज डेट बढ़ा रहे हो तो शिक्षक ने कहा शिक्षक कल शाम तक तो हम स्कूल में ही रहे। तब प्रभारी जनशिक्षक ने कहा कल 10 बजे पटेरा में मिल जाना। शिक्षक ने मना कर दिया। प्रभारी जनशिक्षक भड़क गया बोला रोज-रोज टिरका रहे हो, कल कर दो। कल प्रतिवेदन देंगे तो तीन दिन का वेतन कट जाएगा। शिक्षक ने जब कहा कल तक रुक जाओ तो प्रभारी जनशिक्षक ने कहा नहीं आज ही दो, नहीं तो प्रतिवेदन कलेक्टर की समीक्षा बैठक में चला जाएगा। शिक्षक ने कहा आज और रुक जाओ, प्रभारी जनशिक्षक बोला हर काम की समय-सीमा होती है, किसी से फोन-पे करा दो।


जैसे ही शिक्षक ने समस्या बताई तो प्रभारी जनशिक्षक कहने लगा चंदपुरिया जी हमें न बनाओ, हमने ऐसे कई देख लिए। तुम जवान के धनी नहीं हो। कल 10 बजे आफिस में मिलो और फोन लगा लेना तो शिक्षक बोला ठीक है। इस ऑडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है शिक्षा विभाग के कर्मचारी ही एक दूसरे को इस तरह से ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed