फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Anti-social element broke the finger of Baba Saheb's statue, police started searching for the accused

Damoh: असामाजिक तत्व ने बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली तोड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच, तीन महीने में दूसरी घटना

Thu, 13 Feb 2025 11:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 11:49 AM IST
सार

दमोह के पटेरिया ग्राम पंचायत भवन के बाहर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की किसी असामाजिक तत्व ने बाबा साहब के दाएं हाथ की एक उंगली तोड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Damoh Anti-social element broke the finger of Baba Saheb's statue, police started searching for the accused
बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में आने वाले पटेरिया गांव में किसी असामाजिक तत्व ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ की एक उंगली तोड़ दी। गुरुवार सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि तीन महीने में दमोह जिले में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटेरिया ग्राम पंचायत भवन के बाहर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थित है। जहां बुधवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने बाबा साहब के दाएं हाथ की एक उंगली तोड़ दी। सुबह जब समाज के लोगों को जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर एएसपी संदीप मिश्रा और कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी द्वारा जांच शुरू की गई। साथ ही, दमोह से आई डॉग स्क्वॉड टीम के द्वारा भी जांच की गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। समाज के लोगों को शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। प्रतिमा के बाजू में सीढ़ी लगी थी, संभवतः आरोपी ने इसी सीढ़ी पर चढ़कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में दूसरी घटना
बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है। दिसंबर महीने में पटेरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव में एक शराबी युवक ने बाबा साहब की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पटेरिया गांव में फिर से प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed