{"_id":"66b184abe460dce00f03e718","slug":"damoh-administration-demolished-100-year-old-dilapidated-attic-notice-was-pasted-due-to-absence-of-landlord-damoh-news-c-1-1-noi1223-1967923-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: 100 साल पुराने जर्जर अटा को प्रशासन ने गिराया, मकान मालिक के नहीं होने पर चस्पा किया था नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: 100 साल पुराने जर्जर अटा को प्रशासन ने गिराया, मकान मालिक के नहीं होने पर चस्पा किया था नोटिस
Tue, 06 Aug 2024 09:40 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:40 AM IST
सार
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रहवासी इलाके में बने इस जर्जर भवन में बारिश के पानी से नुकसान हो सकता था। इसके अचानक गिरने से दूसरे लोगों को जोखिम हो सकता था, इसलिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
गिराया जा रहा भवन
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया ब्लाक के वार्ड क्रमांक 7 में 100 साल पुराने जर्जन भवन अटा को सोमवार शाम नगर पंचायत और प्रशासन ने ढहा दिया। इस मकान में बीते कई साल से मकान मालिक नहीं रहते थे। वे कहीं दूसरे शहर में जाकर रह रहे हैं। खंडहर हो चुका यह भवन बारिश के चलते कभी भी ढह सकता था, जिससे आसपास रहने वालों लोगों को जोखिम हो सकता था।
सागर के शाहपुर में घटी घटना के बाद शासन के निर्देश पर दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जर्जर हो चुके भवनों की जानकारी जुटाएं और उन्हे ढहा दें, जिससे किसी तरह की जनहानि की संभावना न रहे। इसी के तहत नगर पंचायत पथरिया ने इस भवन पर एक नोटिस चस्पा किया था। लेकिन, मकान मालिक प्रेम नारायण दुबे, कालीचरण दुबे, देवकीनंदन दुबे के यहां नहीं पहुंचे, जिसके बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान पथरिया तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी नगर पंचायत सीएमओ राजेश अवस्थी मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी बुलाई गई और उसमें लोहे का गार्टर लगाकर पहले मकान के निचले हिस्से को ढहाने का प्रयास किया गया। धीरे-धीरे भवन की ईंटे निकल गईं, कुछ ही देर में पूरा भवन धराशाई हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रहवासी इलाके में बने इस जर्जर भवन में बारिश के पानी से नुकसान हो सकता था और दूसरे लोगों को जोखिम हो सकता था इसलिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।