{"_id":"6746da54ea741054900d603a","slug":"damoh-a-young-man-returning-home-with-a-bundle-of-bidis-was-crushed-to-death-by-a-trolley-his-family-members-blocked-the-damoh-jabalpur-highway-damoh-news-c-1-1-noi1223-2358462-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बीड़ी लेकर घर लौट रहे युवक की ट्राला से कुचलकर मौत, परिजनों ने दमोह जबलपुर हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बीड़ी लेकर घर लौट रहे युवक की ट्राला से कुचलकर मौत, परिजनों ने दमोह जबलपुर हाईवे पर लगाया जाम
Wed, 27 Nov 2024 02:36 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:36 PM IST
सार
जबेरा टीआई विकास चौहान ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे परिजन
विस्तार
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाने के गहरा तिराहा के पास बुधवार दोपहर को बीड़ी का बंडल लेकर आ रहे एक युवक को ट्राले ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्राला दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन जबेरा पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मृतक दुर्गा के पिता किशोरी पटेल ने बताया कि उनका बेटा बीड़ी का बंडल लेने सड़क किनारे बनी दुकान पर गया था। लौटते समय वह सड़क किनारे ही चल रहा था, लेकिन एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जबेरा टीआई विकास चौहान मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस विरोध प्रदर्शन से स्टेट हाईवे पर दमोह-जबलपुर मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन मान गए, जाम हटाया गया और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया।
विज्ञापन
जबेरा टीआई विकास चौहान ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
