फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A bus coming to pick up villagers for the Prime Minister's program collided with an auto

Damoh News: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को लेने आ रही बस की ऑटो से टक्कर, जीजा और साला घायल

Tue, 24 Dec 2024 07:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया कि बस और ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Damoh A bus coming to pick up villagers for the Prime Minister's program collided with an auto
घटना स्थल पर खड़ी बस

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-जबलपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ग्रामीणों को ले जाने के लिए आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस खाई में जा गिरी और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो में सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई। बस खाली थी और जबलपुर से आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अंधे मोड़ पर हादसा
घटना तेंदूखेड़ा से चार किलोमीटर दूर नरगवा के आगे अंधे मोड़ पर हुई। जबलपुर की ओर से आ रही बस और तेंदूखेड़ा से गुड़ लेकर जा रहे ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जीजा-साले थे ऑटो में सवार
हादसे में घायल जीजा-साले प्रतिदिन ऑटो में गुड़ लेकर ग्रामीण इलाकों में बिक्री के लिए जाते हैं। मंगलवार सुबह भी वे सैलवाड़ा से 27 मील के लिए गुड़ लेकर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। घायल विक्रम खटीक ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ गुड़ लेकर 27 मील और अन्य गांवों में जा रहा था। तभी सामने से आ रही बस अनियंत्रित होकर उनके ऑटो से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गायों की मौत
हादसा अंधे मोड़ और मवेशियों के चलते हुआ। टक्कर में दो गायों की भी मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि बस खाली थी और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को ले जाने जबलपुर से तेंदूखेड़ा आ रही थी। बस को रात में भरकर कार्यक्रम स्थल के लिए निकलना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

अंधे मोड़ बने हादसे का कारण
तेंदूखेड़ा ब्लॉक के प्रत्येक मार्ग पर अंधे मोड़ हैं, जो लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक बस और दो लोडिंग वाहनों की टक्कर अंधे मोड़ के चलते हुई थी। मंगलवार को जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।


जबलपुर रेफर किया
तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया कि बस और ऑटो की टक्कर की सूचना पर वह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दो घायलों को तेंदूखेड़ा अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई है। बस चालक फरार हो गया है, और दोनों वाहनों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed