फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh 206 acres of land marked near Kalyanpura to build a wildlife sanctuary for stray cattle

Damoh News: आवारा गोवंश के लिए गो वन्य विहार बनाने कल्याणपुरा के पास 206 एकड़ जगह चिह्नित, भेजा प्रस्ताव

Wed, 29 Jan 2025 12:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

वेटरनरी विभाग के सहायक संचालक डॉ. संजय पांडे ने बताया कि गो वन्य विहार की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। अभी केवल प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसके संचालन की गाइडलाइन तय होगी।

विज्ञापन
Damoh 206 acres of land marked near Kalyanpura to build a wildlife sanctuary for stray cattle
पुल पर घूमते आवारा गोवंश

विस्तार

दमोह छतरपुर मार्ग पर जिले के नरसिंहगढ़ के पास कल्याणपुरा में निराश्रित गोवंश को रखने के लिए गो वन्य विहार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए यहां पर 206 एकड़ जमीन तलाशी गई है।

विज्ञापन


शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसमें सरकार बेसहारा गोवंश रखेगी। 20 दिन पहले वन्य विहार के लिए जगह तलाशी गई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन उपलब्ध कराई है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा होने से सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंश को एक जगह रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


इससे पहले विभाग ने अलग-अलग प्रस्ताव मंगाए थे और प्रस्ताव में शर्त रखी गई थी कि जिन जिलों में 200 एकड़ से लेकर 500, 1000 एकड़ तक जमीन उपलब्ध होगी, वहां पर ही वन्य विहार बनाए जाएंगे। इसी तरह सागर के बीना देवल गांव में और टीकमगढ़ के चरपुआ में गो वन्य विहार के लिए जगह खोजकर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जबकि दमोह में पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ के कल्याणपुरा, बिजौरा और रानगिर के पास जगह तलाशी गई है। तीनों गांवों को मिलाकर गो वन्य विहार तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटरनरी विभाग के सहायक संचालक डॉ. संजय पांडे ने बताया कि गो वन्य विहार की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। अभी केवल प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसके संचालन की गाइडलाइन तय होगी। उन्होंने बताया कि गो वन्य विहार में उन गायों को रखा जाएगा जो निराश्रित हैं। उन्हें लोग सड़कों पर आवारा छोड़ देते हैं। ऐसी गायों को रखने के लिए वन विहार में पूरा इंतजाम होगा। उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा। वह बाहर न आएं, इसके लिए फेंसिंग या बाउंड्रीवॉल बनाए जाएंगे।


शिवभक्तों ने गोचर भूमि की उठाई मांग
बांदकपुर के शिवभक्तों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि जिले के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में 100 करोड़ की लागत से भव्य विशाल ऐतिहासिक कॉरिडोर निर्माण होने जा रहा है। इससे बांदकपुर धाम में व्यवस्थित विकास के अनेक कार्य होंगे। साथ ही भविष्य को देखते हुए लाखों भक्तों, श्रद्धालुओं की संख्या व उनके लिए अनेक सुविधा व्यवस्था के लिए धाम के आसपास पड़ी भूमि का उपयोग भी होगा। इसमें मंदिर ट्रस्ट की भूमि के साथ-साथ गोचर और शासकीय भूमि का उपयोग भी हो सकता है। इसलिए अब इन सभी भूमियों का तीर्थ के विकास और सौंदर्यकरण के लिए भूमि का संरक्षण और सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed