फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham Bandakpur on Baisakh Purnima

Damoh News: जागेश्वर धाम बांदकपुर में लगी भक्तों की भीड़, वैशाख पूर्णिमा पर प्रदेश भर से पहुंचे श्रद्धालु

Thu, 23 May 2024 02:14 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Jageshwar Dham Bandakpur on Baisakh Purnima
भगवान को जल अर्पित करते श्रद्धालु
दमोह जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में गुरुवार को वैशाख माह की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे। पूरे प्रदेश से आज के दिन भक्त बाबा जागेश्वर नाथ का होने वाला अदभुत शृंगार देखने आते हैं। क्योंकि वैशाख पूर्णिमा पर वर्ष में एक बार संध्या आरती में भगवान भोलेनाथ का बूढ़े बाबा के रूप में शृंगार होता है जो देखते ही बनता है। पूरा मंदिर परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। आज पूरे दिन बांदकपुर में हजारों की संख्या में प्रदेश के कई जिलों से भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने बांदकपुर में आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्रबंध किए हैं, ताकि भक्त आसानी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन


बता दें कि जागेश्वरनाथ धाम बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र में से एक हैं, जिन्हें तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है क्योंकि यह स्वयंभू शिवलिंग है जो जाग्रत मुद्रा में है और यहां मनोकामना पूर्ति के लिए गर्भ गृह के पीछे हल्दी के हांथे लगाने की परंपरा है। यहां देश और प्रदेश के सभी राजनेता भी बना के दर्शन के बिना आगे नहीं बढ़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed