फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Crocodile attacked shepherd In Damoh, Fourth Incident In as many days

Damoh News: चार दिन में मगरमच्छ का चौथा हमला, बकरी को बचाने के चक्कर में चरवाहा आया निशाने पर

Mon, 15 Jul 2024 10:04 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:04 AM IST
सार

चार दिन में अब तक मगरमच्छ के चार बार हमले हो चुके हैं। अब मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक का है। बकरी को नाले के करीब जाने से रोक रहे चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Crocodile attacked shepherd In Damoh, Fourth Incident In as many days
घायल चरवाहा

विस्तार

दमोह जिले की नदियों में इस समय मगरमच्छ का आतंक है। नदी में जा रहे लोगों पर लगातार मगरमच्छ के हमले हो रहे हैं। रविवार को तेंदूखेड़ा के ससनकला गांव से निकले एक जंगली नाले में मगरमच्छ ने 50 वर्षीय गोलू यादव पर हमला कर दिया। घायल के हाथ में चोट लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल ने बताया कि वह बकरी चराने गया था। तभी एक बकरी नाले के नजदीक चली गई। उसे बचाते समय नाला में से एक मगरमच्छ ने आकर अचानक हमला कर दिया। बकरी तो बच गई, लेकिन मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उसका हाथ घायल हो गया है। चार दिन में मगरमच्छ के हमले की यह लगातार चौथी घटना है।

विज्ञापन


दमोह जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार मगरमच्छ देखने मिल रहे हैं। उनके हमले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को राजघाट से निकली व्यारमा नदी में नहाते समय मगर ने तेजगढ़ के गूड़ा गांव के बबलू पटेल पर हमला कर दिया था। इसमें उसका दाहिना पैर घायल हो गया। उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके बाद जबेरा ब्लॉक के सिमरी खुर्द गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस गया था, जिसे वन विभाग ने रेस्क्यू करके पकड़ा और माला जलाशय में छोड़ा। शनिवार सुबह हटरी गांव में व्यारमा नदी में पिता के साथ नहा रहे आठ साल के मासूम कृष्णा लोधी को मगरमच्छ दबोचकर पानी में ले गया था। दिनभर रेस्क्यू चला लेकिन मासूम का शव नहीं मिला। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने शव बरामद किया। इसी दौरान घाट के पास मौजूद लोगों में से एक 50 वर्षीय बुजुर्ग पर फिर उसी मगरमच्छ ने हमला कर घायल करने का प्रयास किया था। वह समय रहते संभल गए। डीएफओ एमएस उईके ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में नदी की ओर न जाएं। नदी में मगरमच्छ होने पर वह हमला कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed