{"_id":"65eeadddd83f971ae009ed17","slug":"container-fire-on-damoh-jabalpur-highway-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर कंटेनर में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर कंटेनर में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूद कर बचाई जान
Mon, 11 Mar 2024 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:38 PM IST
सार
MP News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के नोहटा थाना अंतर्गत हथनी के पास सोमवार सुबह एक ट्रक का टायर बस्ट होते ही पीछे आ रहा कंटेनर उससे टकरा गया, जिससे कंटेनर में आग लग गई। इस हादसे में चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
दमोह में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर से दमोह की ओर आ रहे ट्रक का टायर अचानक से हथनी के पास बस्ट हो गया। जैसे ही ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया पीछे से आ रहे पोहे से भरे कंटेनर की सीधी भिंड़त हो गई और कंटेनर में सामने तरफ कुछ पल में आग लग गई। वहीं ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्टेट हाईवे में कंटेनर में लगी आग से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आग पर पाया गया काबू
बताया जाता है कंटेनर में चना और पोहा भरा हुआ था जो दमोह की ओर जा रहा था, गनीमत की बात रही कंटेनर में लगी आग के इस हादसे में चालक, परिचालक को मामूली रूप से चोट आई और अन्य किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं कंटेनर में लगी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल वाहन पहुंचे और कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
