फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Congress candidate Tarwar Singh cried on the stage in the public meeting in Damoh

Damoh News: दमोह में जीतू पटवारी ने भरवाया तरवर का नामांकन, मंच पर ही रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी

Tue, 02 Apr 2024 04:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

Damoh Lok Sabha: दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दमोह आए थे। जनसभा में आभार व्यक्त करते समय तरवर सिंह खूब रोए।  

विज्ञापन
Congress candidate Tarwar Singh cried on the stage in the public meeting in Damoh
दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह मंच पर ही रो दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दमोह भी आए। नामांकन जमा करने से पहले एक मैरिज गार्डन में कांग्रेस की जनसभा भी हुई। इस दौरान आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह फूट-फूटकर रोए। उन्हें रोता देख पूर्व विधायक अजय टंडन ने गले से लगाया। फिर पटवारी ने भी उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। इसके बाद तरवर अन्य नेताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन


नामांकन से पहले नीलकमल गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया। साथ ही दमोह के पूर्व सांसद के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि इस देश में भाजपा और धोखा एक-दूसरे के पर्याय हैं। एक तरफ सेवादार और अच्छे मन का ईमानदार नेता चुनाव मैदान में है। दूसरी तरफ बिकाऊ और लोभी नेता है, जिसने अपना परिचय बेइमानी से दिया है। यह चुनाव ईमानदार और बेइमान के बीच है। दमोह की जनता से आग्रह है कि मैंने पांच सवाल किए हैं। पहला आपके बच्चों को रोजगार क्यों नहीं मिला और भाजपा नेताओं के बच्चों को रोजगार क्यों? जिले से पलायन क्यों हो रहा है? रेलवे की व्यवस्थाएं दुरूस्त क्यों नहीं है? दमोह का एक तालाब है, उसकी भी सफाई क्यों नहीं हो सकी? किसानों को फसलों के सही दाम क्यों नहीं मिल रहे? ये सवाल आपके घरों में है और वोट देते समय याद रखना। हम संविधान से प्यार करने वाले लोग हैं। एक तरफ वह लोग हैं, जिन्हें 400 सीट चाहिए। उन्हें संविधान बदलना है। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। आपके वोट के अधिकार को सुरक्षित रखना चाहते हैं। सोच-समझकर कांग्रेस को ही वोट देना।
विज्ञापन


पटवारी के संबाेधन में ही रो पड़े तरवर
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह के बारे में जनता को बता रहे थे। तभी उनके पास खड़े तरवर सिंह खुद को नहीं रोक पाए और रोने लगे। हालांकि, इसके बाद पटवारी ने सभा को समाप्त किया और तरवर को गले लगाकर उन्हें अपने साथ नामांकन जमा कराने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed