फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Collector says investigation will be completed in 48 hours in case of verandah collapse

Damoh: कलेक्टर बोले- बरंडा गिरने के मामले में 48 घंटे में पूरी होगी जांच, यकीन मानिए सख्त होगी कार्रवाई

Mon, 20 May 2024 03:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 03:45 PM IST
सार

दमोह कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों को 48 घंटे में इस घटनाक्रम की जांच करने के लिए कहा गया है। जैसे ही उनके पास रिपोर्ट पहुंचती है, वह तत्काल इस मामले में एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
Damoh Collector says investigation will be completed in 48 hours in case of verandah collapse
व्यापारियों से चर्चा करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के हृदय स्थल घंटाघर के पास मौजूद ब्रिटिश कालीन बरंडा के गिरने के मामले में कलेक्टर सुधीर कोचर ने 48 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कहा है कि यकीन मानिए जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार शाम कलेक्टर ने मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया था और सोमवार से नए स्ट्रैक्चर निर्माण के लिए भी कहा था।

विज्ञापन


बता दें, इस परिसर में दो और प्राचीन मुख्य द्वार हैं। जहां काफी अधिक अतिक्रमण है। कलेक्टर ने उन्हें देखा और कहा कि इन सब को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। जो स्ट्रैक्चर ढह गया है, उसे वापस उसी स्वरूप में लाने के लिए सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नजूल शीट में इस क्षेत्र में पूरी तरह नए निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, भले ही किसी का नक्शा पास हो गया हो या उसे नगर पालिका से निर्माण की अनुमति मिल गई हो, लेकिन जब तक अपर कलेक्टर लेवल से अनुमति नहीं होगी, वह निर्माण कार्य अवैध माना जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र में जहां स्ट्रैक्चर धराशाई हुआ है। वहां आसपास की दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वह सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिनों तक अपनी दुकानों को बंद रखें। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों को 48 घंटे में इस घटनाक्रम की जांच करने के लिए कहा गया है। जैसे ही उनके पास रिपोर्ट पहुंचती है, वह तत्काल इस मामले में एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed