फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Coaching center operator in Damoh got electrocuted by high tension line

Damoh News: दमोह में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया कोचिंग क्लास संचालक, हालत गंभीर, जबलपुर किया रेफर

Wed, 10 Apr 2024 02:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2024 02:59 PM IST
सार

दमोह में कोचिंग सेंटर संचालक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।  

विज्ञापन
Coaching center operator in Damoh got electrocuted by high tension line
कोचिंग सेंटर संचालक का इलाज चल रहा है।

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित मधुबन होम्स कॉलोनी में रहने वाला कोचिंग सेंटर संचालक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उनके घर के नीचे ही होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष जैन रहते हैं। उन्होंने तत्काल कोचिंग सेंटर संचालक को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर थी, इस वजह से इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


सागर नाका क्षेत्र के मधुबन होम्स कॉलोनी में किराये से रहकर कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिवम पिता रामकिशोर बाबेलिया, 26 वर्ष, को बुधवार सुबह छत के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन का करंट लग गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। तभी नीचे रहने वाले होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड हर्ष कुमार जैन के घर का एक कर्मचारी छत पर पहुंचा, जहां शिवम तड़प रहा था। उसने तत्काल हर्ष जैन को बताया और उन्होंने 108 वाहन के साथ ही एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे को घटना से अवगत कराया। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


अभिनव होम्स कॉलोनी के संचालक भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को कई बार हाईटेंशन तार ऊपर करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आज तक बिजली विभाग ने हाईटेंशन तारों को ऊंचा नहीं किया। इससे यह हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पाइप हाइटेंशन लाइन पर रखा है और दूसरा हिस्सा छत पर रखा है। यह पता नहीं चल पा रहा की युवक छत पर क्यों गया था और उसे करंट केसे लगा। युवक के परिजन जबलपुर में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed