फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bullet fired on two sides in the rivalry of Panchayat elections in Damoh

Damoh: पंचायत चुनाव की रंजिश; एक पक्ष ने चलाई गोलियां, दूसरे ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 13 Aug 2023 11:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Aug 2023 11:30 AM IST
सार

रनेह थाना के ग्राम बिला कुंवरपुर गांव में पंचायती चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Bullet fired on two sides in the rivalry of Panchayat elections in Damoh
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पंचायत चुनाव खत्म हुए एक साल बीत गया, लेकिन चुनावी रंजिशें अभी तक चल रही है। दमोह जिले के रनेह थाना के ग्राम बिला कुंवरपुर गांव में पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते पटेल परिवार के सदस्यों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलाते हवाई फायर किए गए और पत्थर फेंके गए। 
विज्ञापन


बताया गया पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में अंदर जाकर गोली चला दी, जबकि दूसरे पक्ष ने गोली से बचने के लिए पत्थर फेंके। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना शनिवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि भरत पटेल और श्यामसुंदर पटेल के परिवार के सदस्यों में विवाद हुआ है। जिसका कारण पंचायती चुनाव को लेकर रंजिश बताई जा रही है। पूर्व में भी इनका विवाद हुआ था और भरत और श्यामसुंदर के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जिसमें काउंटर केस बनाया गया था। रनेह थाना प्रभारी प्रीति पांडेय का कहना है कि दो पक्षों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed