फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Brutal murder of a young man by throwing a stone on his head in Barkheda village

हैवानियत की हद: बरखेड़ा गांव में युवक के सिर पर पत्थर पटककर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Dec 2023 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 05:04 PM IST
सार

Damoh Crime News: दमोह में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बरखेड़ा गांव में युवक के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार दरमियानी रात की है।

विज्ञापन
Brutal murder of a young man by throwing a stone on his head in Barkheda village
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले गांव गुड़ा बरखेड़ा में एक युवक की बेरहमी से पत्थर पटककर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने ली घटना की जानकारी
बता दें कि गुढ़ा बरखेड़ा गांव में नाले के पास राजेश पिता रामसिंह लोधी 26 वर्ष निवासी बरखेरा जयसिंह की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पथरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, जेरठ चौकी प्रभारी राकेश पाठक व पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है और मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed