फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bajrang Dal coordinator creates ruckus in Garba pandal of Damoh

Damoh: गरबा पंडाल में बजरंग दल नगर संयोजक का हंगामा, आयोजकों से कह दी बड़ी बात

Thu, 19 Oct 2023 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

Damoh: दमोह में नवरात्र के मौके पर चल रहे सामूहिक गरबा नृत्य समारोह में बवाल हो गया। बजरंग दल के नगर संयोजक अनुराग यादव छुट्टू ने गरबा पंडाल जाकर आपत्ति जताई कि दूसरे धर्म के लोग हमारी बहनों का नृत्य देख रहे हैं जो बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है।
 

विज्ञापन
Bajrang Dal coordinator creates ruckus in Garba pandal of Damoh
पुलिस से उलझते बजरंग दल के नगर संयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के तहसील मैदान में इन दिनों नवरात्र के मौके पर गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार रात को अचानक यहां बजरंग दल के नगर संयोजक अनुराग यादव छुट्टू ने बवाल कर दिया। उनका कहना था कि यहां पर हमारे धर्म की महिलाएं नृत्य कर रही हैं, जिन्हें दूसरे धर्म के लोग देख रहे हैं, जो उन्हें पसंद नहीं है। इसलिए गरबा बंद किया जाए।

विज्ञापन


पुलिस ने कराया मामला शांत

इसपर आयोजन समिति ने आपत्ति जताई और पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंचे दमोह कोतवाली के टीआई भी काफी देर तक बजरंग दल नगर संयोजक से बात करते रहे और उन्हें वहां से जाने के लिए कहते रहे। हालांकि काफी देर कहासुनी के बाद पुलिस यादव को मैदान से बाहर लेकर गई। उसके बाद फिर से गरबा शुरू किया गया।
विज्ञापन


नगर संयोजक अनुराग यादव ने जताई थी आपत्ति

बजरंग दल नगर संयोजक यादव का कहना था कि हमारे धर्म की महिलाओं के नृत्य को दूसरे धर्म के लोग देख रहे हैं, जो उन्हें पसंद नहीं है। आयोजक समिति के संचालक अमर सिंह राजपूत का कहना था कि गरबे में केवल हिंदू धर्म की महिलाएं और बेटियां शामिल है। अन्य किसी धर्म के लोगों को यहां पर आयोजन में शामिल होने की अनुमति नहीं है, लेकिन मैदान में खड़े होकर कोई भी धर्म का व्यक्ति इस आयोजन को देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया था कि गाली गलौज की नौबत आ गई थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस  नगर संयोजक को समझा बुझाकर बाहर लेकर गई। इधर, टीआई का कहना है कि बेवजह विवाद की स्थिति निर्मित की गई थी। आयोजन समिति को कोई आपत्ति नहीं थी। यादव के द्वारा बवाल किया जा रहा था, जिन्हें समझाइश देकर बाहर भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed