{"_id":"67f8d6021adb9387b50034b6","slug":"a-girl-upset-with-molestation-committed-suicide-by-consuming-poison-damoh-news-c-1-1-noi1223-2822566-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जमानत पर आकर आरोपी बोला- तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जमानत पर आकर आरोपी बोला- तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
Fri, 11 Apr 2025 06:25 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:25 PM IST
सार
युवती की मां ने बताया कि गुरुवार को आरोपी ने बेटी से छेड़छाड़ की थी। साथ ही उसे धमकी दी कि तुम्हारे मम्मी, पापा और भाई को गोली मार दूंगा, तुम्हें जहर खाना होगा। इससे डरकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद ग्रामीण
विस्तार
मप्र के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते युवक लगातार बेटी को परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर बेटी ने यह घातक कदम उठा लिया।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए, किसानों से कहा- मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे
मृतका के पिता ने बताया कि गांव के रामकिशोर ठाकुर ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी। लेकिन, आरोपी जमानत पर छूट गया, जिसके बाद से वह लगातार धमकियां दे रहा था। उसका कहना था कि अभी तो 50,000 रुपए लगे हैं। अगर, 2 या 3 लाख भी लग जाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी तहसीलदार तीन माह से फरार, पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, पीड़िता का SDM पर गंभीर आरोप
आरोपी की छेड़छाड़ से परेशान होकर शुक्रवार सुबह बेटी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसे उल्टियां होने लगीं, तब बेटी ने बताया कि उसने जहरीली पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
मृतका की मां ने बताया कि गुरुवार को हम सभी लोग खेत पर थे। इसी दौरान आरोपी रामकिशोर ठाकुर मेरी बेटी के पास पहुंचा। उसने छेड़छाड़ करते हुए बेटी को धमकी दी कि तुम्हारे मम्मी-पापा और भाई को गोली मार दूंगा, तुम्हें हर हाल में जहर खाना होगा। आरोपी की इस धमकी से डरकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी ने बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें दमोह जाना पड़ा था। वहीं, पुलिस का कहना है केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।