फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh 20 feet water on culvert of Sagoni road gets closed every day during rain demand bridge construction

Damoh: सगोनी मार्ग की पुलिया पर 20 फीट पानी, बारिश में आए दिन बंद हो जाता है रास्ता, पुल निर्माण की उठी मांग

Sat, 27 Jul 2024 04:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 04:00 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन सगोनी, कुम्हारी होकर कुंडलपुर एवं कटनी जाने वालों के लिए यह सीधा मार्ग है। शनिवार सुबह एक घंटे की तेज बारिश में सगरा सगोनी मार्ग पर बनी पड़री नाला की पुलिया पर 20 फीट पानी आ गया।

विज्ञापन
Damoh 20 feet water on culvert of Sagoni road gets closed every day during rain demand bridge construction
पुल के ऊपर से बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा तहसील में आने वाले सगरा से सगोनी मार्ग पर एक पुलिया है, जिस पर शनिवार सुबह 20 फीट पानी था। इस कारण से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी थी। जबेरा, नोहटा एवं पटेरा तहसील के कई गांव को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। सगरा एवं कुसमी के बीच में पड़री नाला पड़ता है, जिस पर मात्र चार फीट ऊंची पुलिया बनी हुई है। हल्की बारिश में आए दिन बाढ़ ग्रस्त होने से जबेरा और हटा विधानसभा के कई गांव के लोगों का आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों ने यहां पुल निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी बगलवारा, सलैया, कुसमी, रिछई, सगरा, पटेरिया सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों को होती है। क्योंकि यह मार्ग जबेरा एवं हटा विधानसभा को जोड़ने वाला सीधा मार्ग है, लेकिन इस नाले पर पुलिया नीची होने के कारण बारिश के दिनों में पुलिया के ऊपर 15 से 20 फीट पानी आ जाता है। पुलिया से आवागमन बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है एवं मरीज को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन सगोनी, कुम्हारी होकर कुंडलपुर एवं कटनी जाने वालों के लिए यह सीधा मार्ग है। लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद नाले पर बनी पुलिया पर ऊंचा पुल निर्माण नहीं कराया जा रहा है। हालात यह कि शनिवार सुबह एक घंटे की तेज बारिश में सगरा सगोनी मार्ग पर बनी पड़री नाला की पुलिया पर 20 फीट पानी आ गया और पुलिया के दोनों साइड लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद सदस्य गोविंद तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि हजारी यादव, गोलापट्टी सरपंच प्रतिनिधि बबलू यादव, सगरा सरपंच जिनेश कुमार जैन, रिछाईं सरपंच गौरव गोस्वामी का कहना है कि इस विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक एवं मंत्री है। अब उन्हीं से उम्मीद है पुलिया पर पुल निर्माण की मांग पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed