{"_id":"64b00f9ef481a4990600e66b","slug":"damoh-unique-animal-love-cow-gauri-last-farewell-people-got-emotional-in-hata-damoh-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cow Farewell In MP: सबकी दुलारी गौरी चल बसी, गाजे-बाजे के साथ फूलों से सजी गाड़ी में दी गई आखिरी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cow Farewell In MP: सबकी दुलारी गौरी चल बसी, गाजे-बाजे के साथ फूलों से सजी गाड़ी में दी गई आखिरी विदाई
Thu, 13 Jul 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:22 PM IST
सार
Cow Farewell In MP: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक गाय की मौत हो जाने पर स्थानीय लोगों ने उसे अनोखे तरीके से अंतिम विदाई दी। गाय की अंतिम यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे, फूल माला से सुसज्जित चार पहिया वाहन में लाल ओढ़नी से ढंकी गौ माता का पार्थिव शरीर था। उनके पीछे-पीछे जय गौ माता, जय गोपाल के नारे लगाते हुए लोग नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
फूलों से सजी गाड़ी में दी गई आखिरी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के हटा में एक गाय के मालिक ने उसकी मौत हो जाने पर गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली। इसमें मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए और मुक्तिधाम में गाय का पूजन कर उसे दफनाया गया। यह नजारा जिसने भी देखा उसकी आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन
बता दें कि कोऑपरेटिव बैंक के समीप रहने वाले सुधीर सोनी के यहां 13 साल से पली गौरी नाम की गाय ने किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया, जिससे बुधवार को उसकी मौत हो गई। सुरभि गौ सेवा समिति की सेवा भावना से प्रभावित इस परिवार के द्वारा नगरपालिका के माध्यम से गाय को अपने घर से न उठवाते हुए स्वयं उसे ससम्मान विदा करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
घर से उसे ले जाने के पहले उसका पूजन किया गया और मुक्ति धाम में खोदे गए गडढ़े में गौ सेवकों की उपस्थिति में उसे विधि-विधान से दफनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। शव वाहन के आगे बाजे, फिर फूल माला से सुसज्जित चार पहिया वाहन में लाल ओढ़नी से ढकी गौ माता का पार्थिव शरीर था। उनके पीछे जय गौ माता जय गोपाल के नारे लगाते हुए लोग इस अंतिम यात्रा के दृश्य को जिसने भी देखा एक पल के लिए अचंभित रह गया।
विज्ञापन
