{"_id":"643fc721926e85732109f782","slug":"damoh-timings-of-schools-changed-in-damoh-in-view-of-the-heat-now-classes-till-8th-will-be-held-till-12-30-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला, अब साढ़े 12 बजे तक लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला, अब साढ़े 12 बजे तक लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं
Wed, 19 Apr 2023 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:19 PM IST
सार
तेज धूप के दौरान बच्चों के स्कूल जाने और वापस आने को लेकर अभिभावकों की अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। कई बच्चे धूप के कारण बीमार भी हो रहे थे।
विज्ञापन
पानी पीते बच्चेे
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में अभी दिन का तापमान 43 डिग्री के पार जाने लगा है। गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। आठवीं तक की कक्षाएं अब दोपहर 12.30 तक ही लगेंगी। इसे लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार से ही ये आदेश प्रभावशील हो गया है।
स्कूलों का समय बदलने का आदेश दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने अभिभावकों की मांग पर जारी किया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अचानक तेज गर्मी होने लगी है और तापमान भी बढ़ रहा है। मंगलवार को ही तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था और तापमान के लगातार बढ़ने की संभावना भी है। ऐसे में तेज धूप के दौरान बच्चों के स्कूल जाने और वापस आने को लेकर अभिभावकों की अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। कई बच्चे धूप के कारण बीमार भी हो रहे थे।
आदेश के मुताबिक दमोह में कोई भी निजी व सरकारी स्कूल कक्षा आठवीं तक 12:30 बजे के बाद स्कूल नहीं लगाया जाएगा। इसलिए आज से सभी स्कूलों में 12:30 बजे तक ही कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था 30 अप्रैल 2023 या आगामी आदेश, जो भी पहले हो तक लागू रहेगी।