फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh police arrested four accused with illegal weapons

MP News: अवैध हथियार के साथ दमोह पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, रिवाल्वर, पिस्टल और तलवार बरामद

Sat, 10 Feb 2024 12:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

दमोह एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को रिवाल्वर और चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे की गई पूछताछ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Damoh police arrested four accused with illegal weapons
दमोह पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से रिवाल्वर, पिस्टल, चाकू और तलवार भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


दमोह एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिल्टर तलैया की टंकी के पास दो युवक रिवाल्वर और चाकू लिए खड़े हैं। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ ब्रजेश पिता कन्हैयालाल प्रजापति (20), राहुल पिता मुकेश रजक (20) के रूप में हुई। इनके पास से एक रिवाल्वर, दो कारतूस और चाकू जब्त किया गया।  
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ ने आरोपियों ने शरद अहिरवार ओर हेमंत पटैल का अवैध हथियारों के काम में शामिल होना बताया। इसके बाद पुलिस आरोपी शरद और को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल,  एक तलवार और तीन 3 चाकू बरामद किए। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed