{"_id":"64b55b9f5a517eb6a807a669","slug":"damoh-news-women-and-men-riding-bike-while-crossing-the-swollen-culvert-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: उफनती पुलिया पार करते समय बहे बाइक सवार महिला-पुरुष, एक की जान बची दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: उफनती पुलिया पार करते समय बहे बाइक सवार महिला-पुरुष, एक की जान बची दूसरे की तलाश जारी
Mon, 17 Jul 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश ने आमजन के जीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं, सोमवार को पुलिया पार करते समय बाइक सवार महिला-पुरुष पानी में बह गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में लगातार हो रही बारिश के चलते अनेक स्थानों पर पुल-पुलिया में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है, जिस कारण से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पथरिया से आंगनबाड़ी की बैठक करने के बाद ग्राम सेमरा काछी निवासी वीरेंद्र पटेल पिता काशीराम पटेल गांव की ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी पति राजेश पटेल को पथरिया से अपनी बाइक पर बैठाकर गांव आ रहा था। इसी बीच तेज बारिश होने के चलते छिरका बकेनी की पुलिया पर पानी आ गया, जिस कारण से पुलिया पर पानी होने की स्थिति में वीरेंद्र पटेल द्वारा बाइक निकाले जाने से बाइक सहित महिला-पुरुष पानी की धार में बह गए। महिला रजनी पटेल द्वारा बहते हुए एक पेड़ की डाली पकड़ ली, जिससे उसकी जान बच गई और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
वहीं, वीरेंद्र पटेल बह गया, जिसका शाम तक कुछ पता नहीं चला। ढूंढने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एसआई गणेश दुबे ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को युवक की खोजबीन के लिए बुलाया गया है। ग्रामीणों की मदद भी इस कार्य में ली जा रही है। वहीं, एसडीआरएफ प्रमुख प्राची दुबे ने बताया कि टीम के सदस्यों को मौके पर भेजकर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
