फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Horse fell in 10 feet deep drain, it took four hours to get it out

Damoh News: 10 फीट गहरी नाली में गिर गया घोड़ा, बाहर निकालने में लग गए चार घंटे

Sun, 30 Oct 2022 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 30 Oct 2022 05:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में 10 फीट गहरी नाली में गिरे घोड़े को निकालने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे की मेहनत के बाद ही उसे बाहर निकाला जा सका। 
 

विज्ञापन
Damoh News: Horse fell in 10 feet deep drain, it took four hours to get it out
दमोह में गड्ढे में गिरे घोड़े को मशक्कत के बाद निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आता है रनेह गांव। रविवार सुबह की बात है। एक घोड़ा दौड़ रहा था। अचानक 10 फीट गहरी नाली में गिर गया। गड्ढे में पानी भरा था। इस वजह से कीचड़ हो गया था। घोड़ा उसमें फंस गया। बाहर नहीं निकल सका। जोर-जोर से आवाजें करने लगा। स्थानीय लोगों ने कोशिश की उसे बाहर निकालने की, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह नाली ही घोड़े की कब्रगाह बन जाएगी। चार घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दूसरा गड्ढा खोदा गया और तब जाकर वह बाहर निकल सका। तब गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनेह के सामने का है। एक निजी कंपनी ने नेटवर्क की लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढे खुदवाए थे। करीब 10 फीट गहरी नाली खुली छोड़ दी। इसी गड्ढ़े नुमा नाली में घोड़ा गिर गया। पहले तो लोगों ने रस्सी से घोड़े को निकालने की कोशिश की गई। जब कोशिश नाकाम हो गई तो जेसीबी बुलवाई गई। उससे भी खींचकर घोड़े को बाहर नहीं निकाला जा सका। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




थोड़ी देर बाद किसी ने सुझाव दिया कि नाली के पास एक और गड्ढा खोदा जाए। तब इस योजना पर काम शुरू हुआ। इस पूरे घटनाक्रम में चार घंटे का समय लग गया। जब दूसरे गड्ढे के खुदने पर घोड़ा उसके सहारे बाहर निकल सका। घोड़ा मालिक रम्मू सोनकर के साथ ही ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को बंद किया जाए। इनकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। किसी दिन यह गड्ढ़े किसी मासूम की जान ले सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed