फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News 20 baratis injured when a pickup vehicle filled with baratis overturned

Damoh News: बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटने से 20 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 17 Jun 2023 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 04:13 PM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार 20 बाराती घायल हो गए। सभी घायलों का दमोह जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Damoh News 20 baratis injured when a pickup vehicle filled with baratis overturned
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में पथरिया थाना क्षेत्र के इमलाई गांव से पिकअप वाहन में बैठकर लौट रहे बारातियों का वाहन शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब 20 बाराती घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। ये सभी बाराती इमलाई गांव से पिकअप वाहन से बरात में शामिल होने रनेह गांव गए, जहां से अपने गांव केवलारी लौट रहे थे।

विज्ञापन


बता दें, नोरूमारा गांव की पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। हादसे की खबर लगते ही 108 एंबुलेंस वाहनों से सभी घायलों को पथरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पांच लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बारात में या किसी और समारोह में जाने के लिए मालवाहक का उपयोग करते हैं और उसी का नतीजा है कि इस तरह हादसे होते हैं और लोग घायल हो जाते हैं। शादियों के सीजन के समय आरटीओ और पुलिस विभाग के द्वारा इस प्रकार के वाहनों की चेकिंग नहीं की जाती, जिससे इस प्रकार के हादसे सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed