{"_id":"63b17d2dc9aab01ec8183583","slug":"damoh-lift-stuck-in-the-middle-of-the-district-hospital-people-panicked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: जिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट बीच में अटकी, परिजनों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: जिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट बीच में अटकी, परिजनों में मचा हड़कंप
Sun, 01 Jan 2023 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:01 PM IST
सार
दमोह जिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के परिजन ऊपर से नीचे की ओर आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में रुक गई। थोड़ी देर के इंतजार के बाद जब लिफ्ट शुरू नहीं हुई तो अंदर मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दमोह जिल अस्पताल में लिफ्ट में कई लोग फंस गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह के जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप की स्थिति की बन गई, जब प्रसूताओं की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट बीच में फंस गई। लिफ्ट में मरीज के परिजन थे और वे अटकने से घबरा गए। उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे लिफ्ट को मशक्कत के बाद खोला गया और लोगों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिला अस्पताल का है। बता दें कि जिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए तीन मंजिला एमसीएच बिल्डिंग अलग से बनाई गई, जहां मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगी है। हालांकि अधिकांश समय लिफ्ट बंद ही रहती है, पर शनिवार को चालू थी। इसी दौरान कुछ प्रसूता महिलाओं के परिजन ऊपर से नीचे की ओर आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में रुक गई। थोड़ी देर के इंतजार के बाद जब लिफ्ट शुरू नहीं हुई तो अंदर मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन हई।
लोगों का शोर सुनकर जिला अस्पताल के गार्ड मौके पर पहुंचे और लिफ्ट को नीचे करने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद लिफ्ट का गेट खुला और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और डर के कारण कई लोग बिना लिफ्ट के सीढ़ियों के सहारे ही तीन मंजिल तक पहुंचे।