{"_id":"645cc8dab5c55a549e05ad65","slug":"damoh-father-and-two-children-ill-after-eating-jackfruit-vegetable-admitted-to-district-hospital-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: कटहल की सब्जी ने बिगाड़ी सेहत, पिता और दो बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: कटहल की सब्जी ने बिगाड़ी सेहत, पिता और दो बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में किया भर्ती
Thu, 11 May 2023 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 04:22 PM IST
सार
कटहल की सब्जी खाने के बाद पिता सहित दो बच्चे बीमार हो गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दमोह में कटहल खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में कटहल की सब्जी खाने के बाद पिता सहित दो बच्चे बीमार हो गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजन 108 की मदद से हटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद तीनों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बता दें कि हटा थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरियां निवासी गजेंद्र पिता जगदीश (42), सीमा (7) और देवकरण (11) ने कटहल की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं और सिर में दर्द होने लगा। संभवतः कटहल की सब्जी में कोई विषैली चीज रही होगी, जिससे तीनों को उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है।