{"_id":"64b130aa81749266be0579d7","slug":"damoh-crime-woman-clashed-with-thieves-who-entered-grocery-store-thieves-escaped-after-stabbing-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: किराना दुकान में घुसे चोरों से भिड़ गई महिला, चाकू से हमला कर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: किराना दुकान में घुसे चोरों से भिड़ गई महिला, चाकू से हमला कर फरार हुए चोर
Fri, 14 Jul 2023 04:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 04:55 PM IST
सार
दमोह जिले में देहात थाना एरिया के एक किराना दुकान में चोरी करने घुसे चोरों से महिला भिड़ गई। इस दौरान चोरों ने महिला पर चाकू से वार कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाक चौकी क्षेत्र के किशुन तलैया में एक महिला किराना दुकान में चोरी करने घुसे चोरों से भिड़ गई। इस दौरान एक अज्ञात चोर ने महिला को चाकू मार दिया, जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, घटना गुरुवार रात की है।
विज्ञापन
घायल महिला नीतू बंसल के पति अरुण बंसल ने बताया कि वह जबलपुर नाका पर दुकान चलाता है। रात को देर से घर पहुंचता है। परशुराम टेकरी किशुन तलैया पर उसका घर है और घर में भी छोटी सी किराने की दुकान है। रात में कुछ अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। तभी उसकी पत्नी ने दरवाजा अंदर से पकड़ा तो अज्ञात चोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, अज्ञात चोरों के द्वारा घर में खुली किराने की दुकान में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। घर के अंदर सो रही महिला ने जैसे ही दरवाजे खोलने की आहट सुनी तो उसने अंदर से दरवाजा खींचकर पकड़ लिया, तभी अज्ञात चोर ने चाकू से हमला कर दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। महिला के हाथ में चाकू लगने से उसकी उंगली कट गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
