{"_id":"642fe916f37ae132400366f3","slug":"damoh-crime-two-people-arrested-for-betting-on-rajasthan-royals-and-punjab-kings-team-in-ipl-match-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम पर सट्टेबाजी करते दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: IPL मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम पर सट्टेबाजी करते दो लोग गिरफ्तार
Fri, 07 Apr 2023 03:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में इंडियन प्रीमियर लीग के तहत खेले जा रहे मैच में सट्टा लगाते हुए दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये सट्टेबाज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम पर सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन
सट्टेबाजी करते दो लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल क्रिकेट का रोमांच देखने लायक होता है। वहीं, 20 ओवरों के इस मैच में सटोरिए भी लाखों के दांव लगा रहे हैं। दमोह कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो लाखों के दाव लगा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि इन सटोरियों के पास से कई सारे मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया, आईपीएल का सट्टा संचालित होने की जानकारी उनके पास आई थी। इसमें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब की टीम पर दांव लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
मोबाइल पर एक लाख 34 हजार रुपये हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे आरोपी गनेश पिता गोरेलाल चक्रवती निवासी शोभानगर और रिंकू पिता उमा यादव निवासी सिविल वार्ड-7 दमोह को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जप्त किए गए।
विज्ञापन
