{"_id":"643aa6593684bca1940a8875","slug":"damoh-crime-illegal-mining-cost-expensive-police-seized-jcb-and-tractor-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: अवैध खनन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: अवैध खनन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर किया जब्त
Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
सार
दमोह जिले में अवैध खनन करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में अवैध खनन पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को जबलपुर मार्ग पर जेसीबी से अवैध खनन कर मुरम को ट्रैक्टर-ट्राली से परिवहन करने की सूचना देहात थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और अवैध खनन पाए जाने पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
विज्ञापन
देहात थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि देहात थाना के एसआई अमित मिश्रा को जानकारी मिली कि शहर से सटे इलाके आमचोपरा में अवैध खनन चल रहा है। उसके बाद तत्काल देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अबैध खनन कर रही एक जेसीबी और एक मुरम से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस को जेसीबी चालक ने बताया कि यह काम कैलाश यादव करा रहे हैं, उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। पिछले काफी समय से आम चोपरा गांव में अवैध खनन का यह खेल संचालित हो रहा है। लेकिन माइनिंग विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। इसलिए पुलिस को अवैध खनन पर कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
