{"_id":"62e263537806ff109e2e0637","slug":"damoh-an-accused-of-murder-in-jail-became-janpad-panchayat-president-after-winning-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: जेल में बंद हत्या का आरोपी चुनाव जीतकर बना जनपद पंचायत अध्यक्ष, पिता बोले- मामला विचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: जेल में बंद हत्या का आरोपी चुनाव जीतकर बना जनपद पंचायत अध्यक्ष, पिता बोले- मामला विचाराधीन
Thu, 28 Jul 2022 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:53 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हत्या के आरोप में जेल में बंद एक व्यक्ति जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत गया है। उसने 17 सदस्यीय हटा जनपद पंचायत में 11 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें एक चौंकाने वाला परिणाम भी आया। दमोह जिले में हत्या के आरोप में जेल में बंद एक व्यक्ति जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत गया है।
एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने बताया कि 17 सदस्यीय हटा जनपद पंचायत में 16 में से 11 वोट हासिल कर इंद्रपाल पटेल को जनपद पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया है। पटेल फिलहाल जेल में है। इस कारण पटेल खुद वोट नहीं डाल सके। इंद्रपाल पटेल के पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने कहा कि उनका बेटा हत्या के एक मामले में नाम आने के बाद से 3 साल से ज्यादा समय से जेल में है। मामला विचाराधीन है। इससे पहले उसने जनपद पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीता था।
मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें भाजपा का दावा है कि 121 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने 89 जनपद अध्यक्षों के चुनाव जीतने का दावा किया है। बता दें कि एमपी के कुल 313 जनपदों में से 170 पर बुधवार को चुनाव हुए थे। चुनावों के तुरंत बाद ही वोटों की गिनती शुरू कर दी गई।