फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dalit girl gangraped by four people

दलित युवती से चार दिन तक गैंगरेप करते रहे दबंग युवक

Wed, 15 Jul 2015 05:12 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
dalit girl gangraped by four people

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दलित युवती से चार युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि आरोपी उसे उठाकर जंगल में ले गए और चार दिन तक लगातार उससे गैंगरेप किया। उसने मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मुरैना जिले के अंबाह गांव का है। मुरैना के एडिशनल एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि विष्णु परमार और उसके तीन दोस्तों ने साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी दलित युवती किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान विष्णु परमार अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। युवती को अकेला पाकर आरोपियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बनाई पीड़िता की वीडियो क्लिप

dalit girl gangraped by four people

जिसके बाद वे उसे जंगल में ले गए और 23 से 26 जून तक बंधकर बनाकर उससे सामूहिक बलात्कार करते रहे। युवती उनके सामने रोई गिड़गिड़ाई लेकिन आरोपियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

युवती के अनुसार आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और कहीं मुंह खोलने पर उसे सावर्जनिक करने की धमकी दी। उनकी पकड़ से छूटने के बार युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद बीते 27 जून को उसकी मां उसे लेकर एसपी ऑफिस पहुंची और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed