फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cruelty in Rewa: Hands of the mason who went to ask for wages were cut off, the police found the hand separated from the body after two hours

रीवा में दरिंदगी: मजदूरी मांगने गए मिस्त्री के हाथ ही काट दिया, पुलिस को दो घंटे बाद मिला शरीर से अलग हुआ हाथ 

Sat, 20 Nov 2021 08:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Nov 2021 08:16 PM IST
सार

रीवा में एक मजदूर अपनी मजदूरी मांगने गया तो मालिक ने उसका हाथ काट दिया। पुलिस की एक टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद कटा हाथ बरामद किया है। 

विज्ञापन
cruelty in Rewa: Hands of the mason who went to ask for wages were cut off, the police found the hand separated from the body after two hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित पडरी गांव में एक मिस्त्री ने मजदूरी क्या मांग ली, मालिक ने तलवार से उसका हाथ ही काट दिया। हाथ कटकर अलग हो गया था। पुलिस ने मिस्त्री को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। दो घंटे तक ढूंढने के बाद पुलिस को कटा हाथ मिला। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पडरी गांव में शनिवार दोपहर दो बजे यह हादसा हुआ। घटना के बाद एक टीम मिस्त्री पप्पू साकेत, उम्र 45 वर्ष, को अस्पताल ले गईं। वहीं, दूसरी टीम उसके गांव गई। वहां दो घंटे की सर्चिंग के बाद कटा हाथ बरामद किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। ढाई घंटे के भीतर हाथ काटने वाले गणेश मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गणेश मिश्रा ने खेत पर नया घर बनवाया है। मिस्त्री पप्पू साकेत जब इसकी मजदूरी मांगने गया तो गणेश मिश्रा को गुस्सा आ गया। वह घर के अंदर गया और तलवार लेकर आ गया। पप्पू जब तक कुछ समझ पाता तब तक गणेश मिश्रा ने हमला कर दिया और हाथ कटकर अलग हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड़ सकता है हाथ
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कटा हुआ हाथ जुड़ सकेगा या नहीं। पुलिस ने डॉक्टरों तक कटा हाथ पहुंचा दिया है। एसपी नवनीत भसीन खुद अपडेट्स ले रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed