{"_id":"62e65c4497e7ab3b6d79425b","slug":"crpf-jawan-mohar-singh-was-martyred-while-on-duty-in-amarnath-in-bhid-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : मध्य प्रदेश का लाल अमरनाथ में ड्यूटी के दौरान शहीद, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : मध्य प्रदेश का लाल अमरनाथ में ड्यूटी के दौरान शहीद, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई
Sun, 31 Jul 2022 10:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:20 PM IST
सार
शहीद हुए जवान मोहर सिंह अमरनाथ में ड्यूटी कर रहे थे और सीआरपीएफ में तैनात थे। रविवार को उनका पार्थिक शरीर भिंड जिले के रोहिंदा गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड का एक जवान शहीद हो गया। शहीद हुए जवान मोहर सिंह अमरनाथ में ड्यूटी कर रहे थे और सीआरपीएफ में तैनात थे। रविवार को उनका पार्थिक शरीर भिंड जिले के रोहिंदा गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को मुखाग्नि दी गई।
आरपीएफ में तैनात मोहर सिंह की अमरनाथ ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर उनके गांव रोहिंदा में मातम पसर गया। हर कोई उनकी मौत की सूचना मिलने से गमगीन है। सेना ने उनका पार्थिव शरीर भिंड स्थित उनके घर रवाना किया। वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सेना के जवान शहीद मोहर सिंह का पार्थिव शरीर लेकर भिड़ जिला पहुंची। वहीं, पुलिस भी गांव में पहुंची। शव की अगुवाई पुलिस ने की थी। वहीं सेना के अन्य जवान भी मौजूद रहे। शव को पहले उनके घर ले जाया गया। जहां अंतिम विदाई दी गई। उनका एक बेटा भी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहा है।