फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The murder of a seven-year-old child in the name of theft,Two arrested

मध्यप्रदेश: इंदौर में कबाड़ चोरी के शक में सात वर्षीय बालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
The murder of a seven-year-old child in the name of theft,Two arrested
डेमो

कबाड़ चोरी के संदेह में यहां सात वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक फैक्टरी के दो कर्मचारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ संजू और महेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है। वे बाणगंगा क्षेत्र में प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली एक इकाई के कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन


चौबे ने बताया कि रविवार की दोपहर इसी इकाई के पास साजन (07) की हत्या कर दी गयी थी। वह अपने परिवारवालों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ बीनने गया था। एएसपी के मुताबिक वारदात में मारे गये साजन के परिजनों का आरोप है कि सिंह और कुशवाह ने प्लास्टिक उत्पाद निर्माता इकाई के परिसर से कबाड़ चुराने के शक में बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। 
विज्ञापन


नजदीकी अस्पताल ले जाये जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया, "हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed