फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested a person who running fake Facebook ID in Madhya pradesh

मध्यप्रदेश: बीजेपी अध्यक्ष चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 06:47 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Wed, 09 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a person who running fake Facebook ID in Madhya pradesh
फाइल फोटो
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करके विभिन्न मैसेज पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


खंडवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज बताया, "मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करके विभिन्न मैसेज पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने यहां एनव्हीडीए कालोनी निवासी साकेत दीक्षित को कल गिरफ्तार किया।" उन्होंने कहा कि उस पर धारा भादंवि की धारा 419 एवं 469 के साथ-साथ साइबर एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भसीन ने बताया कि भाजपा युवा नेता सुनील जैन के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करके जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय किया और फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले एवं उसका संचालन करने वाले को खोज निकाला। भसीन ने बताया कि आरोपी द्वारा लगातार नंदकुमार सिंह चौहान के नाम से मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। 


यह भी पाया गया कि फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति के नाम की सिम का प्रयोग वेरीफिकेशन के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के कब्जे से उपयोग किया जा रहा कम्प्यूटर, एक सिम एवं अन्य उपकरण जब्त किये गये हैं। भसीन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed