फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Madhya Pradesh: Minor girl gang raped by two men inside her house in Sagar

मध्य प्रदेशः सागर में 15 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

Fri, 08 Dec 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Minor girl gang raped by two men inside her house in Sagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के सागर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हवस के नशे में चूर दो आरोपियों ने क्लाश 8th की छात्रा से गैंगरेप करने के बाद उसे फूंकने की कोशिश की है। घटना सागर जिले के देवल गांव की है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक दो युवकों ने छात्रा के घर में जबरन घुसकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने रेप के बाद पकड़े जाने के डर से मासूम पर केरोसिन डालकर उसे फूंकने की कोशिश की है। पीड़िता के मदद के लिए चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे जाकर बचा लिया। हालांकि रेप के आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


भंगड़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ के मुताबिक दो युवकों ने पीड़िता के साथ बलात्कार कर उसपर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जिसके बाद पीड़िता के मदद को चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आकर उसकी जान  बचाई। मामले की अभी जांच चल रही है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी केरोसीन अपने साथ में लेकर आए थे या फिर छात्रा के घर से केरोसीन इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- मंडप में सात फेरों से पहले अचनाक दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा दुल्हन ने शादी से किया इनकार

 

इस केस ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश सरकार के हालिया कानून की याद दिला दी है जिममें नाबालिगों के साथ बलात्कार करने के लिए दोषी ठहराए गए लोगों के लिए सजा-ए-मौत का प्रस्ताव है। मौत की सजा देने के खिलाफ लोगों का दावा है कि अगर सरकार ऐसा कानून लागू करती है तो बलत्कार का अभियुक्त पीड़िता को जान से मारने का प्रयास करेगा।

हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस तर्क को खारिज करते हुए कहा है कि बलात्कारियों को जीने के हकदार नहीं हैं। साथ ही यह भी कहा कि मौत की सजा का प्रावधान बलात्कारियों के लिए प्रतिरोध का काम करेगा। उन्होंने कहा कि दो या दो से अधिक पहलू होते हैं, लेकिन जहां तक बलात्कारी के लिए मौत की सजा का संबंध है तो मध्य प्रदेश में इस कानून के पक्ष में आम सहमति है क्योंकि हमारा मानना है कि ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed