फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl Refuses To Marry after epilepsy stroke to the groom During the Marriage

मंडप में सात फेरों से पहले अचनाक दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Thu, 07 Dec 2017 09:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 07 Dec 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Girl Refuses To Marry after epilepsy stroke to the groom During the Marriage
फाइल फोटो
मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। अचानक कुछ ऐसे हुआ कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। मंडप के दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी के दौरे आना इस कदर भारी पड़ गया कि दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। अचानक शादी की खुशियां काफूर हो गईं। 
विज्ञापन


बात इस कदर बिगड़ी कि मसला थाने तक पहुंच गया। जहां इलाके के लोगों ने मध्यस्थता कर सुलहनामे की कोशिश की। मगर बात न बनने पर यहां रजामंदी हो गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे का सामान वापस करेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें:- मंडप में पहुंचा दूल्हा तो रंग देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सामान वापसी की औपचारिकताएं पूरी हुईं और बिना दुल्हन के ही बारात को वापस जाना पड़ा। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। गोंडा इलाके की युवती का रिश्ता महानगर के शिवपुरी रघुवीरपुरी इलाके के युवक से तय हुआ था। 

तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार रात देहली गेट के घुड़ियाबाग स्थित नंदन अभिनंदन गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। सब कुछ ठीकठाक था। बाकायदा बारात चढ़त के बाद लोगों ने दावत खाई और जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ।

Girl Refuses To Marry after epilepsy stroke to the groom During the Marriage
फाइल फोटो
मगर जैसे ही मध्य रात मंडप के वक्त फेरों की तैयारियां हो रही थीं, तभी मंडप पर अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा और तब उसके विषय में बताया गया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इतना सुनते ही युवती बिफर गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। 

पढ़ें:- जयमाल के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा तमाचा, घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

युवती का यह एलान सुनते ही दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। बात न बनने पर वाकया देहली गेट थाने तक पहुंच गया। वहां सभी की रजामंदी पर दोनों पक्षों द्वारा सामान वापसी और दुल्हन पक्ष का जो रुपया खर्च हुआ, उसकी वापसी पर ही समझौता हुआ। 

इसके बाद दुल्हन पक्ष लड़की को बिना शादी के ही अपने साथ वापस ले गया, जबकि दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौटा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed