{"_id":"5afe67784f1c1bd5408b62a9","slug":"father-in-law-commits-suicide-after-daughter-in-law-registered-rape-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने लगाया रेप का आरोप, अगले ही दिन ससुर ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने लगाया रेप का आरोप, अगले ही दिन ससुर ने कर ली आत्महत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बहू ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करावाया है। इससे ठीक अगले ही दिन ससुर ने शर्मिंदगी से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। मामला थाटीपुर थाना के जीवाजी नगर का है। मृतक रमेशचंद्र रजक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रमेशचंद्र के खिलाफ उनकी बहू ने बुधवार रात 12 बजे रेप का मामला दर्ज करावाया था। इस बात से दुखी होकर उन्होंने अगले दिन गुरुवार सुबह अपने घर में छत पर लगी केबल से फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामले पर मृतक रमेशचंद्र के बेटे का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसके पिता के खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज करावाया है। जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदखुशी कर ली। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की बहू ने अपने ससुर के खिलाफ थाटीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि 29 अप्रैल को जब परिवार के लोग किसी शादी समारोह के चलते घर पर नहीं थे तब उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया था।
विज्ञापन
परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उनकी बहू 11 मई को किसी रिश्तेदार के साथ लापता हो गई थी। बुधवार को लौटने के बाद उसने रेप की एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें पुलिस ने पूरे परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।