{"_id":"6458f81a62ad20fb600cead5","slug":"crime-hemp-worth-56-lakhs-caught-in-anuppur-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: अनूपपुर में 56 लाख का गांजा जब्त, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी, गड्ढे में गिरी कार तो पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: अनूपपुर में 56 लाख का गांजा जब्त, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी, गड्ढे में गिरी कार तो पकड़ाया
Mon, 08 May 2023 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 06:54 PM IST
सार
अनूपपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ाई है। पुलिस ने 356 किलो गांजा जब्त किया है। रायपुर से लाए जा रहे नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर पुलिस ने 56 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। इनोवा वाहन से गांजे की खेप लाई जा रही थी। पुलिस ने गांजा व इनोवा वाहन को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। गांजे की खेप छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लाई जा रही थी।
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि इनोवा क्रमांक सीजी 07 एलसी 2700 में गांजे की खेप आ रही है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतमा थाने के भालूमाड़ा दारसागर रोड पर चेकिंग लगाई। पुलिस देखकर इनोवा चालक ने तेज गति से निकलने को प्रयास किया। चैकिंग टीम ने उसे रोकना रहा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
वाहन की तलाशी लेने पर 375 किलो गांजा बरामद हुआ। इसका मूल्य 56 लाख 25 हजार रुपये है। पुलिस ने वाहन चालक प्रकाश यादव (22) निवासी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे गाड़ी रायपुर में दी गई थी। उससे कहा गया था कि गाड़ी कोतमा तक पहुंचाना है। कोतमा में एक व्यक्ति आकर गाड़ी ले लेगा। पुलिस इनोवा वाहन को जब्त कर ली है ओर उसके मालिक के संबंध में पतासाजी की जा रही है।