फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cracks appear on Delhi-Mumbai Expressway in Ratlam: Two lanes closed for safety

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आई दरार: सुरक्षा के लिए दो लेन बंद; तीसरी-चौथी लेन से निकाला गया ट्रैफिक

Wed, 07 Oct 2026 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

रतलाम के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के ऊपर ब्रिज डेक स्लैब में दरार मिलने के बाद NHAI ने सुरक्षा के लिए दो लेन बंद कर दी हैं। तीसरी-चौथी लेन से यातायात जारी है और मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

 

विज्ञापन
Cracks appear on Delhi-Mumbai Expressway in Ratlam: Two lanes closed for safety
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लाख करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित आठ लेन वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शिवगढ़ के पास सड़क पर दरार सामने आई है। यह दरार करीब 30 फीट गहरे अंडरपास पुल के ठीक ऊपर ब्रिज डेक स्लैब के हिस्से में बनी है। सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रभावित मार्ग की दो लेन बंद कर दी हैं। वाहनों की आवाजाही तीसरी और चौथी लेन से कराई जा रही है। समय रहते खराबी का पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

दरार मिलने के बाद सुरक्षा के इंतजाम
शिवगढ़ के पास अंडरपास के ऊपर ब्रिज डेक स्लैब के हिस्से में दरार मिलने के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। रखरखाव दल ने जांच के लिए प्रभावित स्थान के आसपास करीब दो बाय दो फीट यानी दो वर्गमीटर हिस्से की सड़क खोदी है। दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावित जगह के चारों ओर हरी सुरक्षा जाली लगाई गई है।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों और रखरखाव दल के अनुसार सड़क की पूरी तरह मरम्मत होने और यातायात बहाल होने में 15 दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है। हालांकि, प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक देवेंद्र चापेकर ने काम एक सप्ताह के भीतर पूरा होने की बात कही है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को पास की लेन से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

बारिश के बाद निरीक्षण में मिली खराबी
परियोजना प्रबंधक देवेंद्र चापेकर ने बताया कि बारिश के बाद किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान ब्रिज डेक स्लैब के करीब दो वर्गमीटर हिस्से में खराबी पाई गई थी। पुल के उस हिस्से से पानी रिस रहा था। इसके बाद प्रो-एक्टिव मेंटेनेंस व्यवस्था के तहत सुधार कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में इस मार्ग पर वाहनों का यातायात दबाव कम है, इसलिए सुधार कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है। प्राधिकरण का दावा है कि मरम्मत का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

2023 में तैयार हुआ था मध्य प्रदेश का हिस्सा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। मध्य प्रदेश में इसका करीब 244 किलोमीटर लंबा हिस्सा वर्ष 2023 में तैयार हुआ था। यह मार्ग मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिलों से होकर गुजरता है।

निर्माण पूरा होने के करीब तीन वर्ष के भीतर पुल के ऊपर सड़क में दरार सामने आने से निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन होना है। ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed