{"_id":"6339442022068822bb761e21","slug":"cow-smugglers-fired-at-the-police-in-damoh-the-accused-fled-leaving-a-container-full-of-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: गौ तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, मवेशियों से भरा कंटेनर छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: गौ तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, मवेशियों से भरा कंटेनर छोड़कर भागे आरोपी
Sun, 02 Oct 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
दमोह में गौ तस्करों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को कंटेनर से 100 से ज्यादा गाय मिली हैं।
विज्ञापन
कंटेनर से 100 से ज्यादा गौवंश बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में गौवंश के परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार रात एक कंटेनर में गौवंश को तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कुमारी पुलिस की डायल 100 टीम ने कंटेनर के आगे चल रहे बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, इस दौरान बाइक सवार मौका देख कर भाग निकाला।
इस दौरान पीछे आ रहे एक कंटेनर से करीब छह लोग लाठी-डंडे और कट्टा लेकर निकले और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की। बाद में वहां से भाग गए। पुलिसकर्मियों को कंटेनर के अंदर 100 से ज्यादा गाय मिली हैं। कंटेनर को कुमारी थाने लाया गया, गौवंश को बाहर निकाल कर रखा गया है।
संदिग्ध युवकों को रोकने पर चलाई गोली
डायल 100 में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश अहिरवार ने बताया की वह कुम्हारी थाना क्षेत्र में सगौनी की ओर गश्त पर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी की बार्डर के समीप शांति नगर के पास तीन बाइक सवार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोका तो एक युवक ने फायर करते हुए गोली चला दी पुलिस ने अपना बचाव किया तब तक आरोपी भाग गए थे। इसी समय इन युवकों के पीछे एक कंटेनर आया उसे रोका तो अंदर से करीब छह लोग हथियारों के साथ बाहर निकले और पुलिस पर हमले का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी कंटेनर छोड़कर अंधेरे में भाग गए। तभी कुम्हारी थाने को और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए कंटेनर खोलकर देखा तो अंदर करीब 100 से अधिक मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे थे। जिन्हें बाहर निकालकर थाना परिसर में बांधा गया है और आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।